युवक की निर्मम हत्या, शव से धड़ किया अलग, वीडियो बनाकर फैलाई दहशत

रीवा: जिले के पिपराक्षा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां रजनीश उर्फ भोला मिश्रा ने अभिषेक त्रिपाठी नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव से धड़ अलग कर दिया। इस जघन्य अपराध का वीडियो भी बनाया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

हत्या के बाद से आरोपी फरार है, और लालगांव चौकी पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने गांव में सघन चेकिंग शुरू कर दी है और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोग भय और सदमे में हैं, जबकि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

Next Post

जिन शिक्षकों का 30% से कम रिजल्ट उन्हें देना होगी परीक्षा

Thu May 8 , 2025
विनय असाटी दमोह: शिक्षा विभाग ने 30% से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों पर सख्ती दिखाने का फैसला किया है। ऐसे शिक्षकों की ज्ञान और शिक्षण क्षमता की परीक्षा ली जाएगी। विभाग का मानना है कि कमजोर परीक्षा परिणाम का कारण शिक्षकों की योग्यता में कमी हो सकती है। […]

You May Like