शिवराज से मिले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,ग्रामीण विकास के लिए 376 करोड़ रुपये मंजूर

नयी दिल्ली, 6 अगस्त (वार्ता) केंद्र ने छत्तीसगढ में 100 पुलों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए बुधवार को 375.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राज्य की विकास योजनाओं को लेकर राजधानी में ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की। इसी बैठक में उन्हें राज्य की योजनाओं के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में राज्य में चावल के भंडारण के लिए वैकल्पिक उपाय, ग्रामीण और पंचायत स्तर पर व्यवस्था को मजबूत करने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत नए घरों की स्वीकृति हेतु सर्वे एवं अन्य विभिन्न विषयों पर भी चर्चा एवं भावी रणनीतियों पर बातचीत हुयी।
मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री चौहान ने बताया कि पीएम जनमन बैच-द्वितीय (2025-26) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य को 375.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ कुल 6,569.56 मीटर लम्बाई के 100 पुल स्वीकृत किए हैं। इस स्वीकृति के साथ राज्य को अब तक 715 सड़कें (2,449.108 किलोमीटर) एवं 100 पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी जा चुकी है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इसका उद्देश्य दूर-दराज और अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों (पीवीटीजी) को सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। स्वीकृत राशि की मदद से प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुसार निर्मित सड़कें एवं पुल पीवीटीजी आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को बदलने में एक बड़ा कारक साबित होंगी और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी।

Next Post

अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा के लिए राज्य सरकार चार हफ्ते में अधिसूचनाएं जारी करें: सुप्रीम कोर्ट

Wed Aug 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राज्यों को निर्देश दिया कि वे अनाथ, कमजोर वर्गों और वंचित समूहों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत कोटे के तहत मुफ्त शिक्षा देने की अनुमति संबंधी अधिसूचनाएं चार सप्ताह के अंदर जारी करें। न्यायमूर्ति बी वी […]

You May Like