दिव्यांग बच्चों के लिए कृष्णालय बना अपना घर

ग्वालियर। कृष्णालय दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल दिव्यांग बच्चों के लिए घर के वातावरण से अधिक सुखमय प्रतीत हो रहा है जहां दिव्यांग बच्चों को खेल कूद गाने बजाने के अलावा उनको प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से पढ़ाया भी जाता है ।

कृष्णालय दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल के बारे में पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव एवं सचिव संस्थापक नम्रता सक्सैना ने संयुक्त रूप से बताते हुए कहा कि दो वर्ष पहले दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल की शुरुआत छह बच्चों के साथ न्यू इंद्रा नगर कोटेश्वर रोड से हुई। पहले वाले स्थान पर बच्चों के बढ़ने से जगह कम पड़ने लगी, इस कारण दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल मोहन नगर ठाठीपुर पर खोला गया, आज यहां पर आधा सैकड़ा के लगभग दिव्यांग बच्चे है जो सुबह स्कूल की वैन से आते है और शाम को वैन द्वारा घर आपस जाते है। डे सेंटर होने के कारण बच्चे चाहते हुए भी स्कूल में नहीं रुक पाते है। स्कूल में आने वाले बच्चों को दोपहर में साप्ताहिक दिनों के हिसाब से भोजन दिया जाता है।

इसी विषय पर और अधिक बताते हुए संस्थापक सचिव नम्रता सक्सैना ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के छात्रावास खोलना उनका आगामी सपना है जिसे वह जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश में लगी हुई है। इसी के साथ शहर भर के मीडिया से जुड़े हुए बहन और भाइयों के माध्यम से वह ज्यादा से ज्यादा बच्चों और उनके परिजनों तक अपनी बात पहुंचाना चाहती है कि कृष्णालय के द्वार दिव्यांग बच्चों के लिए हमेशा खुले हुए है यह स्कूल नहीं बच्चों का अपना घर है। बच्चों के एडमिशन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है और सिर्फ आधार कार्ड एवं सहमति पत्र को औपचारिक जानकारी के साथ ही बच्चे का एडमिशन स्कूल में हो जाता है।

स्कूल द्वारा बच्चों का माह में एक बार रूटीन चेकअप भी कराया जाता है। पत्रकार वार्ता में स्कूल के संरक्षक डॉ खोजेमा सैफी जी अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव सचिव नम्रता सक्सैना के साथ स्कूल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

भोजशाला में ऐतिहासिक शुरुआत: गो-मूत्र से शुद्धिकरण के बाद स्थापित हुई अखंड ज्योत, केंद्रीय मंत्री ने फहराया ध्वज

Sun May 17 , 2026
संजय बाजपेई धार। शहर धार में स्थित भोजशाला को लेकर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के बाद आज एक नया इतिहास रचा गया। नई व्यवस्था के तहत अब हिंदू समाज को बिना किसी रोक-टोक के साल के 365 दिन पूजा करने का अधिकार मिल गया […]

You May Like