फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट

मुंबई, 18 मई (वार्ता) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर साझा की है, जिसमें वह रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान, अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और दुनियाभर में फैली जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी हर पोस्ट के साथ तहलका मचा देते हैं। फैंस हमेशा उनकी वर्क लाइफ, पर्सनल मोमेंट्स और फिटनेस रूटीन की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिटनेस आइकन माने जाने वाले सलमान अक्सर अपने वर्कआउट सेशन्स और दमदार फिजिक की तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरते हैं।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सोफे पर लेटे हुए अपने चिज़ल्ड एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार और दिलचस्प कैप्शन भी लिखा।

तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, “मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप के साथ रहने के दो तरीके होते हैं — अलोन और लोनली आई अलोन मतलब अपनी पसंद से अकेले रहना, और लोनली मतलब जब कोई आपके साथ रहना ही ना चाहे… अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि क्या करना चाहिए।”

सलमान खान अपनी अगली बड़ी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस की तैयारी में जुट चुके हैं। सलमा खान द्वारा सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की एक दमदार और बेबाक कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

Next Post

सुबह बारिश की फौरी राहत, दोपहर बाद चढ़ा पारा

Mon May 18 , 2026
सतना :मध्यम गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश ने रविवार की सुबह को खासा सुहाना और राहत भर बना दिया. लेकिन लोगों को मिली यह राहत अधिक देर तक नहीं टिक सकी और दोपहर बाद चिलचिलाती धूप के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए. इसी […]

You May Like