सारनी में बिजली प्रबंधक के कार्यालय का घेराव, दी आंदोलन की चेतावनी

सारनी। सारनी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर यूथ कांग्रेस का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले के नेतृत्व में बिजली प्रबंधक सारनी के नाम ज्ञापन सौपने पहुँचे लेकिन यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूचना के बावजूद प्रबंधक अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं रही

यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बिजली कटौती की जा रही है। दिन हो या रात, कभी भी बिजली बंद हो जाने से आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। यूथ कांग्रेस का कहना है विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यापारियों का कामकाज और घरेलू व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भी सिंचाई कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।एक ओर भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नागरिकों ने विभाग पर मनमानी और उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम नागले,नरेंद्र वाडीवा,प्रकाश मालवीय,रोहन सिंह ठाकुर, मिलिंद थोराट, शेख अप्पू पार्षद किरण झरबड़े,सुनील भलावी,नावेद ख़ान विष्णु भारती,सोएब ख़ान राशिद खान राहुल नागले निखिलेश पार्थ पार्थ चंदन यादव मोनू भाई गजेंद्र मोहित चिलाते दिव्यांशु बेलवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Next Post

खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसान ई-विकास पोर्टल से कर सकते हैं एडवांस बुकिंग

Wed May 13 , 2026
छतरपुर। आगामी खरीफ सीजन की बोनी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने उर्वरकों (खाद) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है। वर्तमान में प्रदेश और जिला स्तर पर खाद का भारी स्टॉक मौजूद है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सीजन की भीड़भाड़ […]

You May Like