
भोपाल। ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया और उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक अदनान उर्फ अयान खान पर अभिषेक ठाकुर की बाइक को कट मारने का आरोप है। बाइक पर पीछे बैठे युवक को चोट लगने के बाद विवाद शुरू हुआ।
हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बाइक सवार युवक रॉन्ग साइड से आए और ऑटो से टकराए। इसके बाद उन्होंने ऑटो चालक के साथ मारपीट की।
देखते ही देखते करीब आधा दर्जन युवकों के साथ भीड़ की मारपीट शुरू हो गई और 80 फीट रोड पर अफरा-तफरी मच गई। मामला अशोका गार्डन थाने पहुंचा, लेकिन दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराने से इनकार कर दिया और लिखित समझौता कर लिया। अब घटना का वीडियो सामने आया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
