आईजी रीवा रेंज ने किया थानों का निरीक्षण, सेमरिया में बनेगा पुलिस आवास और बाउंड्री 

सीधी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने शुक्रवार को सीधी जिले के विभिन्न पुलिस थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसरों की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, पुलिस स्टाफ की कार्यशैली और आम नागरिकों के साथ व्यवहार की गहन समीक्षा की।आईजी गौरव राजपूत ने अपने निरीक्षण के दौरान सेमरिया थाना का भी दौरा किया। यहां उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, भवन की स्थिति, रिकॉर्ड रूम, शस्त्रागार और थाने में उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि थाना परिसर की बाउंड्री निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि सुरक्षा और सौंदर्य दोनों में सुधार हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि सांसद और विधायक से चर्चा कर सेमरिया थाना में पुलिस कर्मियों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाएगी। इससे पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे वे जनता की सेवा में अधिक तत्परता से जुटेंगे।

Next Post

सरदा गांव में आग लगने से 2 बाइक खाक

Fri Oct 31 , 2025
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के सरदा गांव में शुक्रवार दोपहर दो बाइक में आग लग गई। इस घटना में गांव निवासी भूपेंद्र लोनिया के घर के बाहर खड़ी दोनों बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला दर्ज कर […]

You May Like