भिण्ड: लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिकरी करियावली के दौरे पर पहुंचे विधायक अम्बरीष शर्मा “गुड्डू भैया” ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क समस्या का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि सिकरी से चिरूली तक पक्की सड़क नहीं होने से बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की नालियों का भी निरीक्षण किया और गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी
