सरदा गांव में आग लगने से 2 बाइक खाक

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के सरदा गांव में शुक्रवार दोपहर दो बाइक में आग लग गई। इस घटना में गांव निवासी भूपेंद्र लोनिया के घर के बाहर खड़ी दोनों बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भूपेंद्र लोनिया ने बताया कि वे अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर रोजमर्रा के काम कर रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो दोनों बाइकें धू-धू कर जल रही थीं। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे।घटना की सूचना पड़ोसी द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई।भूपेंद्र लोनिया ने पिपराव पुलिस चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा को मामले की जानकारी दी। चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई थी या किसी अन्य कारण से लगी। फिलहाल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जीत-हार से ज्यादा जरूरी है खेल भावना से खेल में भाग लेना

Fri Oct 31 , 2025
रीवा। सैनिक स्कूल रीवा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रतियोगिता 2025 का समापन हुआ. विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप ट्राफी प्रदान की गई. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जीत हार से ज्यादा जरूरी है खेल भावना से खेलों में भाग लेना. हार […]

You May Like