
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत एनएच 30 खजरी तिराहा में ट्रक ने तांडव मचाते हुए पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी फिर लहराते हुए घर में जाकर घुस गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई, मौके पर एक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार राजभर 36 वर्ष निवासी हिनौतिया खजरी गोसलपुर ने बताया कि मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनटी 0338 से सब्जी लेकर घर जा रहा था बीती रात एन एच 30 रोड खजरी तिराहा में पहॅुचा, उसी समय कटनी तरफ से आ रहा ट्रक क्रमांक एच आर 73 बी 2162 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसे टक्कर मार दिया, जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया। चालक ट्रक लहराते हुये रोड किनारे बने रमेश पटैल के घर में जाकर घुस गया। उक्त मकान में रह रहे पुष्पेन्द्र पटैल को चोटें आ गयीं, ट्रक के सामने का भाग मकान के अंदर घुस गया और ट्रक के अंदर एक व्यक्ति चिपटकर खत्म हो गया है, वाहन मालिक से बात करने पर मृतक का नाम जुल्फकार उर्फ जुल्ला 28 वर्ष निवासी पलवल हरियाणा निवासी पता चला।
