रायपुर, 28 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक घटना बताया।
श्री साय ने कहा कि श्री पवार का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्माओं को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
