उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवाद-रोधी अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 26 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस और आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) के संयुक्त अभियान में पाँच आतंकवादी और एक राहगीर मारे गए और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीटीडी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान रविवार को प्रांत के अपर दीर जिले में शुरू किया गया और सोमवार तड़के तक भारी गोलीबारी जारी रही।

बयान में आगे कहा गया है कि घायल पुलिसकर्मियों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादी पुलिस पर पहले हुए एक हमले से जुड़े थे, जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे और छह अन्य घायल हुए थे।

अधिकारियों ने चार आतंकवादियों के शव बरामद किए हैं, जबकि इलाके में अभी भी आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान जारी है।

Next Post

टैरिफ बम से लेकर गवर्नर की छुट्टी तक…

Tue Aug 26 , 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड तैनात कर दिया है और इसके साथ ही उन्होंने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को भी उनके पद से हटा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारी विरोध झेल रहे हैं। उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड्स की […]

You May Like