लोन के नाम पर ऑनलाइन ठगी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

उमरिया: पाली थाना क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। वार्ड क्रमांक 5 निवासी फिरोज अहमद अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने लोन दिलाने के लिए एक पोस्टर पर दिए नंबर 9748287845 पर संपर्क किया। कॉल करने वाले ने खुद को एजेंट बताते हुए आधार व पैनकार्ड मांगे और 2090 प्रोसेसिंग शुल्क लिया। इसके बाद उसने 25,500 और मांगे।

दबाव में आकर फिरोज ने 2 सितंबर 2025 को पहले 2000 और फिर 23,500 ट्रांसफर कर दिए ,ठग ने भरोसा दिलाया कि 20 मिनट में लोन की राशि खाते में आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में दूसरे नंबर 9977275906 से शिकायत करने पर धमकी भी दी गई। कुल 25,590 की ठगी से परेशान पीड़ित ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

बिजली कंपनी के MD ने भैंसोला में बिजली व्यवस्था का लिया जायजा

Sat Sep 13 , 2025
इंदौर: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बदनावर तहसील स्थित भैंसोला का दौरा किया. यहां उन्होंने 17 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए बिजली वितरण व्यवस्था की जानकारी ली. दौरे के दौरान मुख्य अभियंता कामेश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता आशीष […]

You May Like