अठाना नगर में दुखद घटना: दिहाड़ी मजदूर दंपति की मौत

अठाना: नगर में एक दुखद घटना घटी, जहां एक दिहाड़ी मजदूर दंपति की मौत हो गई। अनिल (22) और पानू (20) रतलाम जिले के देवला गांव के निवासी थे, जो पिछले कुछ दिनों से स्थानीय नगर के बीएसएनएल ऑफिस के पास स्थित अन्य दिहाड़ी मजदूरों के साथ झोपड़ी बनाकर मजदूरी करते थे।दोनों की शादी को महज 3 महीने ही हुए थे और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर तीन दिन पहले ही अपने घर से लौटे थे।

गत रात्रि को दोनों ने एक साथ खाना बनाकर खाया और सुबह जब दोनों के शव मृत अवस्था में पाए गए, तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर एंबुलेंस की मदद से दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए नीमच चिकित्सालय भेजा। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

श्रीकृष्ण का जीवन सोलह कलाओं का प्रतिबिम्ब

Sun Aug 17 , 2025
सागर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सोलह कलाओं का प्रतिबिम्ब था। हम उनके बताये एक भी रास्ते पर चल पाये तो यह बहुत बड़ी बात है। भगवान कृष्ण की हम सब कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के […]

You May Like