श्रीकृष्ण का जीवन सोलह कलाओं का प्रतिबिम्ब

सागर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सोलह कलाओं का प्रतिबिम्ब था। हम उनके बताये एक भी रास्ते पर चल पाये तो यह बहुत बड़ी बात है। भगवान कृष्ण की हम सब कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन से हमें बहुत संदेश मिलते है। अहंकार एक ऐसी चीज है जो हमें सही मार्ग पर चलने नहीं देती।रुद्राक्ष धाम बामोरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि श्री पटेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने विषैले नाग पर नृत्य करके यमुना नदी के विष को समाप्त कर स्वच्छ नदी लोगों को देने का काम किया। भगवान श्रीकृष्ण को कालियानाग को मारना कोई बड़ा काम नहीं था। उन्होंने कालियानाग को मारकर यह संदेश दिया कि जल का हमारे जीवन में कितना महत्व है। गोवर्धन पर्वत उठाकर एक तरफ जहां इंद्र का अभिमान समाप्त किया। भगवान श्रीकृष्ण ने यह संदेश दिया कि गोवर्धन पर्वत हमारे पर्यावरण के लिये आवश्यक है। भगवान श्रीकृष्ण ने ग्वाला बनकर गौ संरक्षण का भी संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि आज हम जन्माष्टमी मना रहे है और जिसके सारथी स्वयं भगवान श्रीकृष्ण हों, उसका कौन क्या बिगाड़ा सकता है। इसलिये भगवान को अपना सारथी बनाओं उनके चरणों में अपना जीवन गुजार दो। उन्होंने हमें धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। युवा नेता अविराज सिंह ने वेंकटेश्वर स्त्रोत प्रस्तुत किया। विधायक शैलेन्द्र जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों के मुख्य आकर्षण प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने जय शिव शंकर हरिओम, शिव शिव शिव शंभू, महादेव शंभू, शिव समा रहे मुझमें और मैं शुन्य हो रहा हूं, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया, भगवान श्री राम का भजन- अयोध्या आए मेरे प्यारे, राम बोलो जय जय श्री राम, गोविंदा गोपाला हरे कृष्ण हरे नंद लाला ,लागी मेरी तेरे संग लगी ओ मेरे शंकरा…. जैसे सुपरहिट भजन गाये। समारोह में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, कुरवाई के पूर्व विधायक वीर सिंह पवार, जिला पंचायत सागर के उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत ने किया।

Next Post

मंत्रालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Sun Aug 17 , 2025
भोपाल: मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ एवं मंत्रालय सुरक्षा स्टाफ द्वारा मंत्रालय परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित […]

You May Like