अंगदान बढाने और जीवन बचाने के लिए वाहन रैली

भोपाल। राज्यपाल मंगू भाई पटेल एक वाहन रैली को आज राजभवन से प्लैग ऑफ करेंगे। एल्यूमिनि द्वारा आयोजित रैली राजभवन से शुरू होकर गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर भोपाल में समाप्त होगी। रैली का नेतृत्व किरण फाउंडेशन के सचिव, डा. राकेश भार्गव और अध्यक्ष डा. गुरुदत्त तिवारी करेंगे। यह संस्था आशा उपचार और जीवन दान देने के लिए काम कर रही है। किरण फाउंडेशन में 24 लोगों के द्वारा अंगदान किये है, जिससे 70 लोगों को जीवन दान मिला है। इसमें 120 लोगों द्वारा नेत्रदान जबकि 180 लोगो द्वारा देहदान चिकित्सा विज्ञान के लिए किया गया है.

गांधी मेडिकल कॉलेज एल्यूमिनि भोपाल किरण फाउंडेशन के साथ मिलकर पिछले कुछ समय से कार्य कर रही है। इस रैली में सभी शासकीय संस्थानों एवं प्राईवेट मेडिकल कॉलेजों एवं शहर के जाने-माने चिकित्सक भाग लेंगे। करीब 400 की संख्या में भाग लेंगे। डा. अजय गोयनका, डा. अजय मेहता, डा. ललित श्रीवास्तव, डा. दिनेश भटनागर, डा. रीनी मलिक, डा. रश्मि जैसवाल, राकेश मालवीया इत्यादि प्रमुख रुप से उपस्थित होंगे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने महिला कुश्ती पहलवानों का हौसला बढ़ाया

Sun Mar 9 , 2025
इंदौर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दलाल बाग इंदौर में आयोजित देवी अहिल्या होलकर अंतराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंच कर महिला पहलवानों का हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, आकाश विजयवर्गीय तथा अन्य जनप्रतिनिधि […]

You May Like