किसान की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर चलाई गोली

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत चौकी नुनसर क्षेत्र के बेनीखेड़ा में जमीनी विवाद में एक किसान को रास्ते में रोककर महिला ने आंख में मिर्ची पाउडर डाल दी और बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी । इसके बाद उसे गोली मार दी गई। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम सूखा माढ़ोताल निवासी ठाकुर दास पटेल (45) का आगासौद में खेत है। गुरुवार देर शाम वह खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बेनीखेड़ा स्थित रोशनी वेयर हाउस के पास पहुँचा, ग्राम लुहारी निवासी वंदना काछी ने हाथ देकर उसे रोका और चेहरे पर मिर्ची पाउडर डाल दिया।

मिर्ची पाउडर के कारण ठाकुर दास हड़बड़ा कर गिर गया। इसके बाद गोपाल काछी, ठक्कू उर्फ ठाकुर प्रसाद निवासी लुहारी और दीपक काछी ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी पुरानी रंजिश के चलते पीछे से आए अर्जुन पटैल, ब्रजलाल पटैल और सिद्धार्थ दुबे निवासी ग्राम सूखा ने भी हाथापाई की, जिससे उसे चेहरे, सिर और कान में चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान ही आरोपियों में से किसी ने जान से खत्म करने की नीयत से बंदूक से फायर कर दिया, जिससे गोली पेट और गले के दाईं तरफ लगी। खून से लथपथ हालत में वह जान बचाकर वेयर हाउस की तरफ भाग गया था।

Next Post

इंडिगो के ब्लूचिप सदस्य आईप्लेनेट से एप्पल के उत्पाद खरीदकर कमा सकेंगे ज्यादा रिवॉर्ड

Fri Apr 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो के ब्लूचिप सदस्य अब आईप्लेनेट पर एप्पल के उत्पाद खरीदकर रिवॉर्ड प्वाइंट पा सकते हैं। इंडिगो ने इसके लिए एप्पल के प्रीमियम पार्टनर आईप्लेनेट के साथ करार किया है। एयरलाइंस द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया […]

You May Like