अमेरिकी मिसाइल हमलों में तेहरान में वॉलीबॉल स्टेडियम नष्ट हुआ

तेहरान, 05 मार्च (वार्ता) अमेरिकी हमले में ईरान की राजधानी तेहरान में गुरुवार को 12,000 सीटों वाला एक स्पोर्ट्स स्टेडियम नष्ट हो गया। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्टेडियम मुख्य रूप से वॉलीबॉल मैचों की मेजबानी करता था और पश्चिमी तेहरान के आजादी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भीतर स्थित था।
रिपोर्ट में कहा गया कि इस हमले में ईरान के साइक्लिंग फेडरेशन का छात्रावास और नई इमारत के साथ-साथ एक मुख्य स्विमिंग पूल और कॉम्प्लेक्स में स्थित रोइंग (नौकायन) फेडरेशन के कुछ हिस्से भी नष्ट हो गए।

तस्नीम के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका ने गुरुवार को दक्षिण तेहरान में ‘बेसात’ नामक एक अन्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी निशाना बनाया, जहाँ लड़ाकू विमानों से सात मिसाइलें दागी गईं। शनिवार सुबह इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने इजरायली ठिकानों और मध्य पूर्व में अमेरिकी संपत्तियों पर जवाबी हमले किए। तस्नीम के अनुसार, ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है।

Next Post

कृतिका कामरा और गौरव कपूर के बांद्रा वाले घर को उनकी शादी से पहले नया रूप दिया जा रहा है

Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) कृतिका कामरा और गौरव कपूर के बांद्रा वाले घर को उनकी अगले हफ्ते होने वाली शादी से पहले पूरी तरह नया रूप दिया जा रहा है। अभिनेत्री कृतिका कामरा और प्रेजेंटर-प्रोड्यूसर गौरव कपूर अपनी ज़िंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। अगले […]

You May Like