ट्रैक्टर ट्रैनिंग सेंटर फार्म हाउस में बाघ की दस्तक से दहशत

बुधनी। नगर के समीप स्थित ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर के फार्म हाउस क्षेत्र में शनिवार शाम बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया. फार्म हाउस के कर्मचारियों ने बाघ का वीडियो बनाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम पहुंची और सर्चिंग शुरू की, लेकिन क्षेत्र में अंधेरा और झाडिय़ां होने के कारण अभियान को रोककर रविवार सुबह दोबारा शुरू किया गया. इस दौरान टीम को क्षेत्र में बाघ के पगमार्क मिले हैं. जिसके आधार पर बाघ की उम्र लगभग चार से पांच वर्ष होने का अनुमान है.

ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर का फार्म हाउस मृगन्नाथ पहाड़ी क्षेत्र से लगा हुआ है. शनिवार शाम यहां बाघ दिखाई देने की सूचना मिली थी. बाघ फार्म हाउस परिसर में स्थित मछली तालाब के नजदीक नजर आया था. सूचना के बाद वन विभाग की सर्चिंग टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान फार्म हाउस की दीवारें कई स्थानों पर टूटी हुई मिलीं. हालांकि बाघ के परिसर में प्रवेश का रास्ता स्पष्ट नहीं हुआ है. वन विभाग की टीम संभावित रास्तों और बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है.

बाघ की गतिविधि सामने आने के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र की निगरानी कर रही है. लोगों से अपील की गई है कि बाघ दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाएं, उसका पीछा न करें और फोटो या वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाएं. बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें.

Next Post

मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त; करोड़ों की वसूली

Sun Oct 25 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के अनुसार, करीब 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) भी शामिल हैं। *7 अधिकारी बर्खास्त, 80 से ज्यादा ठेकेदारों पर […]

You May Like