मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त; करोड़ों की वसूली

भोपाल। मध्यप्रदेश में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के अनुसार, करीब 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) भी शामिल हैं।

*7 अधिकारी बर्खास्त, 80 से ज्यादा ठेकेदारों पर कार्रवाई*

विभागीय कार्रवाई के तहत अब तक 7 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। वहीं, करीब 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इसके अलावा 80 से अधिक ठेकेदारों और सप्लायर्स पर भी कार्रवाई की गई है।

*AI से रखी जा रही नजर*

वित्तीय अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए विभाग तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से निगरानी कर रहा है। सरकार का जोर सरकारी धन के पारदर्शी इस्तेमाल और योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने पर है। विभाग के मुताबिक, निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

दिवंगत परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ मोहन यादव

Sun Oct 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ. […]

You May Like