दिवंगत परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन विरोध के दौरान भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद गरिमा और शालीनता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

 

Next Post

सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी सोमवार से

Sun Oct 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (वार्ता) सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी 2026 का आगाज सोमवार से होगा और यह टूर्नामेंट 20 नवंबर तक चलेगा।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट महिलाओं के लिए देश का प्रमुख घरेलू टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी में कुल […]

You May Like