ट्रेन से कटी युवती, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

जबलपुर। शोभापुर ब्रिज के पास एक युवती पर ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। घटना शाम चार बजे हुई लेकिन घंटों लाश रेल पटरी पर पड़ी रही। रात साढ़े आठ बजे के बाद अधारताल पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतिका कौन है और कहां की रहने वाली है, किन परिस्थितियों में वह ट्रेन की चपेट में आई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर शिनाख्तगी के प्रयास में जुट गई हैं। बताया जाता है कि सूचना पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची थी, इसके बाद मामले की सूचना अधारताल पुलिस को दी गई थी लेकिन थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई थी। मृतिका की उम्र 25 से 30 वर्षीय की है। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि वह मोबाइल पर बात करते हुए पटरी पार कर रही थी। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

Next Post

बम के साथ दबोचा गया

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने वैष्णवी ढाबा के आगे सर्विस रोड पाटन वायपास में दबिश देकर राहुल यादव उर्फ देवा 25 वर्ष निवासी ग्राम कठौंदा सरकारी स्कूल के पास माढ़ोताल को सुअर मार बम के साथ दबोचा है। जिसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई। कुख्यात है […]

You May Like

Play sound