ग्वालियर: कल रात से जारी भारी बारिश के बीचघांटीगांव और मोहना के बीच रेंहट की नहर के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बने ब्रिज सेटलमेंट (धसक रहा) हो रहा है। जिसकी वजह से ब्रिज में दरारें आ गयी है। ब्रिज में दरार आने की वजह से नहर से जुड़े विभाग ने एनएचएआई का कई बार पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित किया है। लेकिन इससे संबधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये है। विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
यह सब इसलिये हो रहा है कि ब्रिज के नीचे से निकलने वाली नाले को जो कि पूर्व में नाले से होकर जाने वाले नाले को ब्रिज पर ही खत्म कर दिया गया है। जिससे नाले का पानी ब्रिज की नींव के अंदर समा रहा है जिसकी वजह से पुल कमजोर हो रहा है। साथ ही पानी के कटाव की वजह से पेहसारी नहर जो तिघरा, वीरपुर, मामा का बांध, रायपुर का बांध और हिम्मतगढ को पानी देती है वह मिट्टी के कटाव की वजह से नहर का पानी पूरी तरह से सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। साथ ही उसे वाटर बैक की वजह से नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है।
