चोरल डेम में डूबे युवक की तलाश जारी

महू: तहसील महू के पर्यटक स्थल चोरल डैम में एक छात्र के डूबने की घटना सामने आई है. युवक ललितपुर का रहने वाला शौर्य जीत सिंह बुंदेला है। वह इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. बड़गोंदा थाना प्रभारी के मुताबिक, गुरुवार को शौर्य अपने दोस्तों के साथ चोरल डैम घूमने आया था.

इसी दौरान हादसा हो गया और वह डैम में डूब गया. घटना के बाद से गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं. युवक 2 बजे करीब 4 दोस्तो के साथ युवक घूमने चोरल डैम पहुंचा था. वह 3.15 बजे वह पानी में डूब गया। काफी देर तक युवक को ढूंढने का प्रयास किया गया. लेकिन सफलता नहीं मिली. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और शौर्य के दोस्त भी मौजूद हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Next Post

सालोंं से जमे ASI, आरक्षक, प्रधान आरक्षक के तबादले

Fri Jun 13 , 2025
जबलपुर: पुलिस मुख्यालय से फरमान मिलते ही सालों से जमे 416 पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई। पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने एएसआई, आरक्षक, प्रधान आरक्षक के तबादले कर दिए है। जिनके तबादले हुए है वे एक ही थाने में चार या पांच साल तक जमे हुए थे। जिसके चलते […]

You May Like