सालोंं से जमे ASI, आरक्षक, प्रधान आरक्षक के तबादले

जबलपुर: पुलिस मुख्यालय से फरमान मिलते ही सालों से जमे 416 पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई। पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने एएसआई, आरक्षक, प्रधान आरक्षक के तबादले कर दिए है। जिनके तबादले हुए है वे एक ही थाने में चार या पांच साल तक जमे हुए थे। जिसके चलते उन्हें हटाया गया हैं। अचानक हुए तबादले से पुलिस महकमेें में हडक़ंप मच गया हैं।

इस बार जो नियम बने उनके मुताबिक किसी भी थाने में एक पद पर 4 वर्ष या अधिकतम 5 वर्ष तक ही तैनाती हो सकेगी। एक बार पदस्थापना अवधि पूरी होने पर उसी पद पर उसी थाने में पुन: तैनाती नहीं होगी। दूसरी तैनाती के लिए न्यूनतम 3 वर्षों का अंतराल आवश्यक है। आरक्षक से उपनिरीक्षक तक के कर्मचारियों की एक ही अनुविभाग में कुल पदस्थापना अवधि अधिकतम 10 वर्ष हो सकती है।
छह दिन में हटाने का था फरमान, मुख्यालय पहुंचेगी रिपोर्ट
एक ही थाने में चार से पांच साल तक पदस्थ रहने वाले उप निरीक्षकों से लेकर आरक्षकों को हटाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए थे। ऐसे सभी उपनिरीक्षकों से लेकर आरक्षकों को छह दिन में हटाने के साथ 16 जून तक पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी भी देनी हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को तबादला आदेश के साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि वे आदेश मिलते ही वे तुरंत पुराने थाने से रवानगी लेने के साथ नए थाने में आमद दे दें।
एक नजर मेंं मुख्य आंकड़े
पद- तबादले
एएसआई-31
आरक्षक-287
प्रधान आरक्षक- 98

Next Post

कार से पहुंचे चोरों ने ट्रक से 200 लीटर डीजल चुराया

Fri Jun 13 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी हो गया। प्रारंभिक जांच में हय बात सामने आई कि चोर कार से पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि सगीर अहमद 42 साल निवासी ग्राम दोंड़पुर सराय आनादेव के पास थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like