ग्वालियर: लाईट मशीनरी एवं विद्युत यांत्रिक उप संभाग, जल संसाधन विभाग ग्वालियर में कार्यरत इंजी. राम चरण चिरहार की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर उन्हें शासकीय सेवा में रहकर कर्तव्य का कुशल निर्वहन करते हुए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी लाईट मशीनरी एवं विद्युत यांत्रिकी, उपसंभाग, जल संसाधन विभाग ग्वालियर से सेवा निवृत्ति पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी भारी मशीनरी उपसंभाग ग्वालियर पंकज चौहान ने उन्हें माल्यार्पण करते हुए शॉल, श्रीपाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं अन्य अभियंता गणों केके दुबे, एके पांडेय, मनीष त्यागी सबलगढ़, भरत शिवहरे श्योपुर ने पुष्पहार से तनुप्रिया यादव एवं ज्योति गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर व अन्य कर्मचारियों द्वारा पुष्पहार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी आकाश सिंह एवं अनुभाग अधिकारी पंकज चौहान ने इंजी. रामचरण चिराड़ के कर्तव्यनिष्ठ रहकर कार्य व्यवहार एवं सरल, सहज एवं कर्तव्य पालन के लिए सभी ने प्रशंसा करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। चिराग द्वारा तिघरा बंद अपर ककेटो बांध, तिघरा बाध के एवं शिवपुरी स्थित बांधों के जलद्वारो का संचालन एवं अनुरक्षण हेतु उनके कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गई। इसी क्रम में सेवानिवृत्त होने पर अनिल शर्मा एवं रविंद्र शर्मा की भी समारोह में सम्मानित कर विदाई दी गई।
