वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित होगा चंदवाही, कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

सीधी: कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा जिले की बहरी तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं एवं जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, उपार्जन व्यवस्था, निर्माण कार्यों एवं ग्रामीण विकास गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

परिजनों द्वारा दिए गए सकारात्मक फीडबैक के आधार पर कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्टॉफ की सराहना की तथा उन्हें सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने पतुलखी स्थित गेंहू उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन कार्य की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए किसानों के हित एवं सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही समय पर तौल, भुगतान एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने लौआ में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाए। इसके अलावा ग्राम पंचायत देवगवां का निरीक्षण कर कलेक्टर ने पंचायत स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश शुक्ला सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
चंदवाही का वृंदावन ग्राम के लिये चयनित
चंदवाही में आयोजित जनचौपाल के दौरान कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि चंदवाही ग्राम का चयन वृंदावन ग्राम के रूप में किया गया है, जिसके तहत ग्राम के समग्र एवं मॉडल विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Next Post

भव्य कलश यात्रा के साथ हुई मां गायत्री, सरस्वती एवं लक्ष्मी जी की प्राण प्रतिष्ठा

Fri Apr 24 , 2026
ग्वालियर: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के तत्वावधान में गायत्री चेतना केंद्र, पिंटो पार्क, ग्वालियर में आज शुक्रवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। माँ गायत्री, माँ सरस्वती एवं माँ लक्ष्मी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह आयोजन आध्यात्मिक जागरण, सांस्कृतिक समृद्धि तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा […]

You May Like

मनोरंजन