ग्वालियर: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के तत्वावधान में गायत्री चेतना केंद्र, पिंटो पार्क, ग्वालियर में आज शुक्रवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। माँ गायत्री, माँ सरस्वती एवं माँ लक्ष्मी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह आयोजन आध्यात्मिक जागरण, सांस्कृतिक समृद्धि तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का एक महत्वपूर्ण अवसर बना।
कार्यक्रम से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग पाँच सौ कलशधारी 2000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुँची, जिसका समापन दीप यज्ञ के साथ हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा कराया गया। प्रातः प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान में देवियों की विधिवत स्थापना एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, मप्र शासन थे। विशिष्ट उपस्थिति योगेंद्र गिरी (शांतिकुंज हरिद्वार) की रही।
