बुधनी. एसडीएम दिनेश सिंह तोमर द्वारा मूंग उपार्जन व्यवस्था के संबंध में वेयरहाउस संचालक, सर्वेयर, एजेंसी प्रतिनिधि और समिति प्रबंधकों की बैठक ली गई. एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और उपार्जन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. उपार्जन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं. बैठक में उन्होंने वेयरहाउसों में संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि भंडारण की क्षमता एवं सुरक्षा व्यवस्था की पहले ही जांच सुनिश्चित कर ली जाए. इसके साथ ही उन्होंने सर्वे एजेंसियों को वास्तविक उपज आंकलन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए. बैठक में उन्होंने समिति प्रबंधकों को किसानों के सत्यापन, तुलाई, भुगतान और रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया बेहतर ढ़ंग से संचालित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा तय की गई समय सीमा में उपार्जन का कार्य पूर्ण हो, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके और फसल का संरक्षण सुनिश्चित हो.
मूंग उपार्जन: SDM के निर्देश पारदर्शिता और समयबद्धता का ध्यान रखें
