गुणवत्ताहीन नाली निर्माण को ननि अमले ने रूकवाया

रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 16 स्थित पीके स्कूल के पीछे नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य की प्राप्त शिकायत पर निगम टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेंट्रिंग कार्य के स्थान पर मानकों के विपरीत लकड़ी की फर्दी सामग्री का उपयोग किया जा रहा था. मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम अमले द्वारा मौके पर ही संबंधित निर्माण कार्य को रुकवाया गया तथा त्रुटिपूर्ण हिस्से को तुड़वाया गया.

इसके साथ ही निगम आयुक्त ने संबंधित संविदाकार को नोटिस जारी कर नियमानुसार जुर्माना लगाए जाने के निर्देश दिए. निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गुणवत्ताहीन अथवा मानकविहीन निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा. सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही किए जाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई की सुनिश्चित की जाए. इसके अतिरिक्त वार्ड 11 में सडक़ के ऊपर चबूतरे का निर्माण कर लिया गया था जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए हटाने की कार्रवाई की गई.

Next Post

नैनोद के शिव मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी, सुबह पट खुलते ही सामने आया मामला

Wed Feb 25 , 2026
इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनोद इलाके में चोरों ने आस्था के केंद्र को निशाना बनाते हुए एक शिव मंदिर से भगवान की कीमती मूर्ति चोरी कर ली. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय लगी जब पुजारी एवं श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे.थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया […]

You May Like