विकास सिंह एससीबीए के अध्यक्ष चुने गए

नयी दिल्ली (वार्ता) वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) 2025-26 के चुनावों में अध्यक्ष चुने गए है।

वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह चौथी बार एससीबीए के अध्यक्ष चुने गये है। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय और आदिश अग्रवाल के खिलाफ जीत हासिल की।

उन्होंने इससे पहले 2017-18, 2021-22 और 2022-23 में एससीबीए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। पिछले साल के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल थे।

श्री सिंह के साथ नई नेतृत्व टीम में उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल कौशिक , मानद सचिव अधिवक्ता प्रज्ञा बघेल और कोषाध्यक्ष अधिवक्ता विक्रांत यादव शामिल हैं।

अधिवक्ता प्रज्ञा बघेल ने 75 वर्षों में एससीबीए की मानद सचिव के रूप में निर्वाचित होने वाली चौथी महिला बनकर इतिहास रच दिया है। वह अग्रणी व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गई हैं। प्रिया हिंगोरानी 50 वर्षों में यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं, उसके बाद परेना स्वरूप और ऐश्वर्या भट्टी हैं।

उच्चतम न्यायालय के 6 मई 2025 को पारित निर्देश के अनुसार इस वर्ष सचिव पद एक महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया था। इसके अलावा कार्यकारी समिति का 1/3 (9 में से 3) और वरिष्ठ कार्यकारी सदस्यों का 1/3 (6 में से 2) भी महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया था।

संयुक्त सचिव, संयुक्त कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य (6 पद) और कार्यकारी सदस्य (9 पद) के पदों के परिणाम कल घोषित होने की उम्मीद है।

Next Post

आंध्रप्रदेश में कार पलटने से तीन पॉलिटेक्निक छात्रों की मौत

Wed May 21 , 2025
बापटला (वार्ता) आंध्र प्रदेश के चिराला मंडल के वदारेवु में मंगलवार को एक कार के पलटने जाने से तीन पॉलिटेक्निक छात्रों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नौ छात्र तेनाली से समुद्र तट पर गए थे। समुद्र तट पर कुछ समय बिताने […]

You May Like