तिलक सिंदूर मंदिर में आस्था का सैलाब, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीर्थ स्नान

इटारसी। नवरात्रि के पावन अवसर पर हंस गंगा तीर्थ स्थित तिलक सिंदूर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मीडिया प्रभारी विनोद वारिवा ने बताया कि पंचमी से ही दूर-दराज़ के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, चापना, शाहपुर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। इस दौरान आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज और वेशभूषा की झलक देखने को मिल रही है।

रातभर पूजा-अर्चना में लीन आदिवासी श्रद्धालु अपने देवी-देवताओं की आराधना करते हैं और सुबह साज-बाजे, ढोलक व टीमकी की थाप पर नाचते-गाते हुए तीर्थ स्नान करते हैं। परंपरा अनुसार, वे बांस की टोकरी में अपने ‘बाबा’ (देवता) को बैठाकर त्रिशूल व वस्त्र अर्पित करते हैं तथा महुआ के फूल और सजाड़ के पेड़-पत्तों की विशेष पूजा करते हैं। यह तीर्थ स्नान नवमी, दशमी और पूर्णिमा तक चलता है। वहीं, मंदिर में स्थापित प्राकृतिक ज्वारे का विसर्जन कल किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मीडिया प्रभारी वारिवा ने अपील की है कि गहरे कुंड में स्नान न करें और रात के समय जंगल की ओर न जाएं, क्योंकि वहां जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है।

Next Post

जीनियस प्लानेट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव

Thu Oct 2 , 2025
इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल में दशहरा एक्टिविटी का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने आर्ट एंड […]

You May Like

Play sound