100 फीट ऊपर हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, रेस्क्यू कर उतारा

मोहन बड़ोदिया:ग्राम भंवरासा में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक प्रकाश पिता मोहनलाल उम्र 30 वर्ष हाइटेंशन लाइट के टावर पर चढ़ गया. युवक सोमवार रात 1 बजे घर में लड़ाई करके निकला था, ग्रामीणों की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह 8 बजे से विद्युत विभाग से मुरली मालवीय, गिरराज और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास अपनी टीम के साथ ग्राम भंवरासा के हाइटेंशन टावर के पास पहुंचे और हाइटेंशन लाइट को बंद करवाई गई. इस दौरान रेस्क्यू टीम भी आगर और पचोर से मौके पर पहुंची और युवक को करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद हाइटेंशन टावर से उतारा गया.

हाइटेंशन लाइट के कर्मचारी अजय कुमार गौड़ एवं अंबुज गुप्ता सुरक्षा अधिकारी ने प्रकाश सूर्यवंशी को समझाईश दी कि इस प्रकार की गलती कभी भी ना करें. आपकी किस्मत अच्छी थी इसलिए आप बच गए वरना इतनी ऊंचाई पर जाने से हाइटेंशन लाइट से कोई बच नहीं सकता. बता दें जैसे ही इस घटना की खबर लगी मौके पर भाजपा के मोहना मंडल अध्यक्ष अरविंद आर्य एवं ग्राम पंचायत भंवरासा के सरपंच रवि चंद्रवंशी, ग्राम पंचायत सरसोदिया के सरपंच जगदीश चंद्रवंशी सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Next Post

होटल के सामने खड़ी महिला के गले से सोने की चैन और मंगलसूत्र झपटा

Mon Jun 9 , 2025
सांची:थाना सांची के तहत होटल संबोधि में रातीबड़ भोपाल निवासी गुलाब बाई चौकसे उम्र 50 वर्ष एक शादी समारोह में हिस्सा लेने सांची पहुंची।शादी में शरीक होकर संबोधि होटल के बाहर खड़ी थी।तभी घात लगाए बैठे चोरों ने महिला के गले से सोने का हार मंगलसूत्र और चैन झपटी। इससे […]

You May Like