महाराज बाड़ा तिरंगामय, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार शाम महाराज बाड़ा देशभक्ति के रंग में रंग गया। जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों, युवाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा जैसे नारों से पूरा महाराज बाड़ा गूंज उठा। अभियान 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा। समापन जियोलॉजिकल म्यूजियम के सामने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

यात्रा में नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।

Next Post

रात में युवक की हुई हत्या के बाद परिजनों ने किया पीएम से इनकार

Sun Aug 9 , 2026
  रीवा, जिले के गढ़ थाना अन्तर्गत मामूली गाली गलौज को लेकर हुए विवाद में एक आदिवासी युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. रात में हुई वारदात के बाद रविवार को परिजन एवं स्थानीय लोगो ने पीएम […]

You May Like