दतिया उपचुनाव में भाजपा के प्रचार को गति देने दतिया पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, कल लेंगे सभा

ग्वालियर/दतिया। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार, 24 जुलाई को ग्वालियर एवं दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान सिंधिया मां पीताम्बरा पीठ में पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन-पूजन करेंगे। दतिया उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में आशुतोष तिवारी के चुनावी अभियान को गति देंगे। वे दतिया में जनसंपर्क अभियान तथा बड़ौनी में जनसभा के माध्यम से जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया प्रातः 9:20 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर 10:50 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा दतिया के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे मां पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:15 बजे वे दतिया के बड़ौनी में आयोजित जनसंपर्क अभियान एवं जनसभा में भाग लेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने जनता को संबोधित करेंगे।

Next Post

लायंस क्लब ग्वालियर गालव ने किया वृक्षारोपण

Thu Jul 23 , 2026
ग्वालियर। पेड़ लगाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसी भावना को ध्यान मे रखते हुए लायंस क्लब ग्वालियर गालव के सदस्यों ने लिंक रोड पर ट्री प्लांटेशन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष यशवंत मैकले, सचिव मुकेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष विष्णु पांडे के साथ हिमेश दंडोतिया, अजय चोपड़ा राजेश बाबू, जोन चेयरपर्सन […]

You May Like