जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत लम्हेटा बायपास में शुक्रवार रात्रि बेलगाम डंपर ने तांड़व मचाया। मोटर सायकिल को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक साल की मासूम बेटी के साथ मां की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डंपर चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक बरगी निवासी संतोष भूमिया पत्नी रागनी भूमिया और एक साल की बेटी को मोटर सायकिल में बैठाकर जा रहा था, वह जैसे ही लम्हेटा पहुंचा तभी बेलगाम डंपर ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नि और उसकी एक साल की बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
