किसी ने की मंदिर में पूजा, तो किसी ने परिवार साथ मनाया नये वर्ष का पहला दिन  

जबलपुर। नए साल के पहले दिन शहर में अलग-अलग अंदाज में उत्सव देखने को मिला। कोई सुबह-सुबह मंदिर जाकर भगवान का दर्शन कर रहा था, तो कोई परिवार के साथ पिकनिक पर दिन भर मस्ती करता रहा। शहर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट और मंदिरों में भारी भीड़ नजर आई, जहां लोगों ने नए साल के स्वागत का पूरा आनंद लिया।

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जबलपुर के प्रमुख मंदिरों जैसे कचनार सिटी, बंगलामुखी मंदिर, शारदा मंदिर बरेला, शारदा मंदिर मदनमहल, बड़ी खेरमाई और गुप्तेश्वर में दर्शन करने वालों की भीड़ रही। सुबह-सुबह लोग घर में भगवान का पूजन करने के बाद मंदिरों की ओर रवाना हुए। कई परिवारों ने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और फिर मंदिरों में दर्शन कर नए साल की शुरुआत की।

पिकनिक स्पॉट पर दिखा उत्साह

नए साल की मस्ती का असली आनंद पिकनिक स्पॉट पर देखने को मिला। शहर के गार्डन, मॉल, मूवी और गेम जोन के साथ-साथ भेड़ाघाट, धुआंधार, बरगी डैम, डुमना नेचर पार्क, घुघरा वॉटरफॉल, निदान वॉटरफॉल और रानी दुर्गावती के किले पर लोग दिन भर घूमते और मस्ती करते नजर आए। 31 दिसंबर की रात से ही पार्टियां शुरू हो गई थीं, लेकिन 1 जनवरी को लोग सुबह से ही बाहर निकलकर सैर-सपाटा करने लगे। परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाते बच्चों की खुशी देखने लायक थी।

होटल और पार्टी स्पॉट में नए साल का जश्न

शहर के बड़े-बड़े होटल और पार्टी स्पॉट पर नए साल के स्वागत के लिए डीजे नाइट और भव्य पार्टियों का आयोजन हुआ। खासतौर पर यंगस्टर्स और दोस्तों के ग्रुप ने जमकर एंजॉय किया और अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया।

Next Post

महापौर ने किया गौ रोटी बैंक का शुभारंभ, नववर्ष के अवसर पर गौ सेवा के संकल्प के साथ सड़कों पर दौड़ेगा विशेष वाहन

Thu Jan 1 , 2026
छिंदवाड़ा। नववर्ष के प्रथम दिवस पर नगर निगम द्वारा एक सामाजिक पहल की शुरुआत की गई। महापौर विक्रम अहके ने गौ रोटी बैंक का शुभारंभ कर शहरवासियों को गौ सेवा का एक नया माध्यम प्रदान किया है। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने बताया कि नगर निगम का एक विशेष वाहन […]

You May Like