अमेरिका के अलास्का में विमान लापता, 10 लोग थे सवार

सैन फ्रांसिस्को,07 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के अलास्का प्रान्त के प्रमुख शहर नोम के पास 10 लोगों को ले जा रहा एक विमान लापता हो गया है।

विमान का पता लगाने के लिए गहन अभियान चलाया गया है। अलास्का पहाड़ी इलाका है और यहां का मौसम हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अलास्का स्टेट ट्रूपर्स ने बताया कि विमान में गुरुवार दोपहर नौ यात्री और एक पायलट सवार थे। उन्होंने बताया कि अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने उनसे लापता विमान के संबंध में शाम चार बजे संपर्क किया था।नोम वालंटियर फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, बेरिंग एयर के स्वामित्व वाला सेसना 208बी ग्रैंड कारवां विमान ने अनलाकलीट से नोम के लिए उड़ान भरी था।

फ़्लाइटरडार के अनुसार विमान से आखिरी बार संपर्क नॉर्टन साउंड पर अपराह्न 3:16 बजे हुआ था।

व्हाइट माउंटेन के अग्निशमन प्रमुख जैक एडम्स ने कहा कि विमान नोम से टॉपकोक के तट पर रडार से गायब हो गया।

श्री एडम्स के अनुसार, बचावकर्मी उस क्षेत्र में लगभग 30-मील (50-किलोमीटर) क्षेत्र में सक्रिय रूप से खोज अभियान चला रहे थे।उन्होंने कहा, “अगर उन्हें कुछ नहीं मिलता है, तो हम दूसरे दल को वहां दूसरा दल मदद के लिए भेजेंगे।

तटरक्षक बल क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा है और स्थान का पता लगाने के प्रयास में सी-130 ग्रिड पैटर्न में उड़ान भरेगा।

Next Post

फार्मर आईडी व ई-केवायसी के लिए कलेक्ट्रेट में भी बनाया काउण्टर

Fri Feb 7 , 2025
*घर-घर दस्तक के साथ कराई जा रही है मुनादी* ग्वालियर/ जिले में अभियान बतौर फॉर्मर आईडी, ईकेवायसी, भू-लेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग व आधार से बैंक खाते लिंक करने का काम किया जा रहा है। जल्द से जल्द शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के उद्देश्य से गाँव-गाँव में […]

You May Like