जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में पथराव और लाठी डंडे, लोहे की पट्टी से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार कोरी 20 वर्ष निवासी शोभापुर वीएफजे उदयनगर थाना रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात बाबू कालोनी सर्वेन्ट क्वाटर के पास चाचा के लडक़े सिद्धार्थ कोरी एवं शुभम कोरी मिले और उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों उसके एंव उसके दोस्तों के विवाद करने लगे।
हाथ मुक्कों से मारपीट की। शुभम ने लोहे की पट्टी एवं अंकित शर्मा एवं उस पर हमला कर दिया। सिद्धार्थ ने डंडे से हमला कर उसकी मां रानी कोरी को चोट पहुंचा दी। सिद्धार्थ कोरी की पत्नी दिव्या कोरी एवं सिद्धार्थ की मां बबीता केारी आकर पत्थर से मारने लगे पत्थर उसके साथी शरद शर्मा के सिर में लगा जिससे चोट आयी।
