जबलपुर: कछपुरा-लक्ष्मीपुर क्षेत्र में प्रशासनिक दल की छापेमारी में खेतों में लगी सब्जियों की सिंचाई करने ओमती नाले में पाँच विद्युत मोटर को जप्त किया है। कार्यवाही कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर की गई थी। कार्यवाही तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व में की गई।तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर हुई कार्यवाही के दौरान पाया गया.
किओमती नाले से लगकर लक्ष्मीपुर स्थित भूमि खसरा नंबर 78 एवं 79 की कृषि भूमि पर सिकमीधारक श्रीमती अनीता पटेल पति ईश्वर पटेल, किशन पटेल पिता छोटेलाल पटेल व अन्य द्वारा विद्युत मोटर पंप लगाकर नाले के पानी से सब्जियों की फसल पर सिंचाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से सब्जियों की सिंचाई में प्रयुक्त पाँच विद्युत मोटरों को जप्त कर लिया गया है और पंचनामा बनाकर नगर निगम के कछपुरा संभाग कार्यालय के सपुर्द कर दिया गया है।
