जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना ऐरिया से 27 मई को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़े गए बांग्लादेशी की वतन वापसी की तैयारी कर ली गई हैं। दरअसल लंबी पूछताछ और छानबीन के बाद उसे वापिस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया चल रही हैं। सूत्रों की माने तो 20 जून को उसे वापिस भेजने के लिए टीम जबलपुर से रवाना होगी जो उसे बॉर्डर तक छोडऩे जा सकती हैं।
विदित हो कि खमरिया पुलिस ने 27 मई को डुमना क्षेत्र में बांग्लादेशी युवक को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा था। जिससे लंबी पूछताछ चली वे कैसे पहुंचा। इसके पीछे का उद्देश्य क्या था वे अवैध तरीके से आया या फिर वैध तरीके से भारत में प्रवेश किया समेत अन्य बिन्दुओं पर पूछ ताछ के साथ छानबीन की गई। युवक मानसिक रूप से कमजोर था जिसके चलते पुलिस को पूछताछ में काफी दिक्कतों का भी सामना कराना पड़ा।
बांग्लादेशी युवक के बॉयोमीट्रिक फिंगर प्रिंट भी लिए गए ताकि पता चल सके है कि उसने कहीं अपराध किए हैं या नहीं। पूछताछ में उसने रास्ता भटकर नदी व अन्य रास्तों से पैदल भारत पहुंचने की बात भी कबूली थी। जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर खोजबीन की साथ ही युवक के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई। जिसके बाद युवक को वापिस उसके देश भेजने का निर्णय लिया गया है और 20 जून को उसे टीम वापिस भेजने के लिए रवाना होगी
