सरकारी अस्पताल में महिला के शव से छेड़खानी, एक युवक गिरफ्तार

बुरहानपुर:मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के शव के साथ छेड़खानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना करीब 18 माह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला उजागर हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना 17-18 अप्रैल 2024 की है। ग्राम बिजोरी निवासी 25 वर्षीय महिला की 17 अप्रैल को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका और उसे अस्पताल में स्ट्रेचर पर रख दिया गया था।

अगली सुबह 18 अप्रैल को ग्राम भोरा घाट निवासी युवक निलेश भिलाला (25) ने अस्पताल में शव के साथ छेड़खानी की थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हाल ही में वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस से की। खकनार थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Next Post

शहर में धमाचौकड़ी मचा रहे आवारा गौवंशो को नगर निगम ने पकड़ा

Thu Oct 9 , 2025
रीवा: शहर के अंदर घूम रहे गौवंशो को नगर निगम द्वारा पकड़ कर लक्ष्मणबाग गौशाला पहुंचाया जा रहा है. साथ ही पशु पालको का भी पता लगाया जा रहा है जिनके द्वारा गौवंशो को खुले में छोड़ा गया है.गौरतलब है कि शहर के अंदर सैकड़ो गौवंश घूम रहे है कई […]

You May Like