यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाये 122/6

नयी दिल्ली 18 फरवरी (वार्ता) आलीशान शराफु (45) और कप्तान मुहम्मद वसीम (22) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने टी-20 विश्वकप के 34वें मुकाबले में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 122 रनों का स्कोर बनाया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 122 रन बनाये। आलीशान शराफु ने 38 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 45 रनों की पारी खेली। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 12 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 22 रन बनाये। आर्यंष शर्मा (13) और मुहम्मद इरफान (11) रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूएई के चार बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट लिये। एनरिक नॉर्टजे को दो विकेट मिले। जॉर्ज लिंडे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

सेंवढ़ा पुल का उद्घाटन 21 को सीएम करेंगे

Wed Feb 18 , 2026
दतिया:आगामी 21 फरवरी को सेंवढ़ा में मुख्यमंत्री मोहन यादव नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर ने जिले एवं सेवढ़ा अनुभाग के अधिकारियों को कार्यभार सौंपा है। सीएम के दौरा कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like