मारुति शोरूम के पीछे रिलायंस टावर में भीषण आग

फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

इंदौर: राजीव गांधी चौराहे के पास स्थित रिलायंस टावर में अचानक आग लग गई। यह घटना मारुति शोरूम के ठीक पीछे घटी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

घटनास्थल पर दमकल कर्मियों के साथ-साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रही। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट से हराया

Sun Feb 9 , 2025
गाले 09 फरवरी (वार्ता) मैथ्यू कुनमन और नेथन लायन (चार -चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम […]

You May Like