जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत करौंदा पुल के ऊपर देर रात डंपर और बुलेरो में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसके चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक रायसेन बेगमगंज निवासी राजेश साहू पिता हरिराम साहू 40 वर्ष का बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 1178 से जबलपुर आया था। बीती रात बुलेरो से पनागर की ओर से अधारताल तरफ आ रहा था तभी करौंदा पुल के ऊपर वे जैसे ही पहुंचा तभी अधारताल से पनागर की तरफ जा रहे डंपर क्रमांक एमपी 20 एचबी 4901 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बुलेरो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार रही कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और चालक फंस गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राहगीरों के मदद से बाहर निकाला और उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर जब्त करते हुए चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
लगा लंबा जाम, क्रेन से हटाए वाहन
हादसे से लंबा जाम लग गया था वाहनों की कतारें लगी हुई थी। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने पुलिस लाइन से के्रन बुलवाई। जिसके बाद दोनों वाहनों को कड़ी मशक्कत के सडक़ किनारे किया गया। करीब एक घंटे के बाद जाम खुल सका।
