खेतो में बुआई कार्य जारी, अंकुरित हुई फसले

महू। मानसून पूरी तरह से अपनी आमद दर्ज कर चुका है। रिमझिम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पिछले डेढ़ सप्ताह से रिमझिम फुहार भरी बारिश का दौर रूक रूक कर जारी है।

इधर, खेतो में पर्याप्त नमी आने के बाद विकासखंड में किसानों ने खासकर सोयाबीन, मक्का, ज्वार, मंगफली आदि फसलो के बुआई कार्य की शुरूआत पिछले दिनो शुरू की है। माना जा रहा है इस सप्ताह के अंत तक शत प्रतिशत बुआई कार्य किसान पूरा कर लेंगे। इधन जिन किसानों ने सप्ताह भर पूर्व बुआई कार्य किया था उनके बीज अब अंकुरित होकर उभर आए है। खेतों में हरियाली नजर आने लगी है।

Next Post

जिले में अब तक 107.7 मिली मीटर वर्षा, सर्वाधिक वर्षा गुढ़ में

Wed Jun 25 , 2025
रीवा। जिले में मानसून सक्रिय है प्रतिदिन झमाझम बारिश हो रही है. जून के महीने में इतनी बारिश की उम्मीद नही थी. सबसे ज्यादा बारिश गुढ़ में दर्ज की गई है. मौसम विभाग की माने तो दो दिन के अंदर भारी बारिश जिले में होगी. रूक-रूक कर हो रही बारिश […]

You May Like