परिवहन नीति के खिलाफ लामबंद हुए बस ऑपरेटर: 2 मार्च से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

सागर। मध्यप्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन का सम्मेलन सागर-बंडा रोड पर स्थित एक होटल में संपन्न हुआ. मध्यप्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के 55 जिलों के 400 से अधिक बस ऑपरेटर्स एवं 55 जिलों के अध्यक्ष, प्राइम रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा मौजूद रहे. सम्मेलन में शासन की परिवहन नीति के खिलाफ प्रदेश से आये जिला प्रमुखों ने प्रशासन द्वारा लाई जा रही दमनकारी नीति का विरोध किया. बताया गया कि शासन जो प्राइवेट बस ऑपरेटरो को मोटर मालिक से किराएदार बनाने की योजना बनना कर प्रदेश में राष्ट्रीकरण करना चाहा रहा है इससे संचालित प्राइवेट बस ऑपरेटर का व्यवसाय समाप्त हो जाएगा. सम्मेलन में प्रदेश के सभी ऑपरेटरो ने निर्णय लिया कि

राजपत्र में संशोधन का प्रारूप प्रकाशित किया गया है, उसे वापस ले कर समाप्त किया जाए, 29 जनवरी को राजपत्र में किया गया संशोधन प्रकाशित किया गया है, उसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए एवं वर्तमान में जिस व्यवस्था के साथ प्रदेश में बस संचालन किया जा रहा है, उसे यथावत रखा जाए. सम्मेलन में उक्त मांगो को शीघ्र मानकर जनहित में निर्णय लेने की मांग की है अन्यथा प्रदेश के समस्त बस ऑपरेटर अपनी यात्री बसों को खड़ी कर दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जावेंगे. सम्मेलन का संचालन जयकुमार जैन महामंत्री, वीरेंद्र साहू (जबलपुर) ने किया एवं अशोक श्रीवास्तव,अतुल दुबे ने आभार माना.

Next Post

आम श्रद्धालुओं के लिए फिर खुले पशुपतिनाथ गर्भगृह के द्वार

Sun Feb 22 , 2026
मंदसौर। मंदसौर के प्रसिद्ध श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक अब हटा दी गई है। यह बदलाव सोशल मीडिया पर उठी आवाज़ के बाद संभव हो सका, जिसकी शुरुआत स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता टीना विनोद मंडलोई ने की थी। हाल ही में टीना […]

You May Like