बालिका की तलाश में जंगल में सर्चिंग जारी

सतना: घर से भैंस चराने के लिए निकली बालिका का दो दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जंगल में सर्चिंग करते हुए लापता बालिका की तलाश की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की निवासी बालिका दो दिन पहले अपने घर से भैंस चराने के लिए निकली थी। बताया गया कि वह भैंस चराने के लिए गांव के निकट स्थित जंगल की ओर गई थी। लेकिन तब से वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद जब बालिका नहीं मिली तो थाने पहुंचकर शिकायत की गई। लेकिन इस मामले को लेकर थाना पुलिस पर निष्क्रियता बरतने के आरोप लगने लगे।

वहीं अनहोनी की आशंका से परिजनों द्वारा एसडीओपी ख्याति मिश्रा से गुहार लगाई गई। लिहाजा एसडीओपी के निर्देश पर ताला थाना प्रभारी ने दलबल के साथ जंगल में सर्चिंग करते हुए लापता बच्ची की तलाश शुरू कर दी। गांव से सटे जंगलों में सर्चिंग करने के साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ भी की गई। लेकिन इसके बावजूद भी बालिका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

Next Post

स्टेट जीएसटी छापा: 1 करोड़ 11 लाख जमा, दस्तावेज जब्त

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर: स्टेट जीएसटी की रद्दी चौकी, महाराजपुर एवं बरेला में आयरन-स्टील और सीमेंट की फर्मों पर चली कार्रवाई में फर्मों से 1.11 लाख रूपए जमा करवा लिए गए है इसके साथ दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।जानकारी के मुताबिक स्टेट जीएसटी जबलपुर संभाग के संयुक्त आयुक्त आर. एम. साहू […]

You May Like

Play sound