महिला सम्मान योजना को लेकर भाजपा से सवाल पूछने की बजाया 10 साल के भ्रष्टाचार पर जवाब दें ‘आप’ नेता: सचदेवा

नयी दिल्ली, 04 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि महिला सम्मान योजना को लेकर प्रदेश सरकार से सवाल पूछने की बजाये ‘आप’ के नेताओं को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से सामने आ रहे अपनी 10 साल के शासनकाल की भ्रष्टाचार और कुशासन पर दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए।

श्री सचदेवा ने आज यहां कहा कि भाजपा महिला सम्मान योजना सहित अपने संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है और दिल्ली सरकार शीघ्र इन्हे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से महिला सम्मान योजना को लेकर सवाल पूछने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को बताना चाहिए कि उन्होंने खुद 2024-25 के बजट को पेश करते हुए 1000 रूपए प्रति माह महिला सम्मान राशि देने का प्रावधान किया था, तो फिर दिया क्यों नहीं?

उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसा ही वादा करके पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2022 में पंजाब की महिलाओं का वोट हासिल किया था, उनसे भी 1000 रुपए प्रति माह का वादा किया था, लेकिन तीन साल बाद भी वादा पूरा नहीं किया है।

दिल्ली की महिलाओं ने ‘आप’ को नकार दिया है और पंजाब की महिलाएं फरवरी 2027 में ‘आप’ का सूपड़ा साफ कर देंगी।

Next Post

पीसीपीएनडीटी सामाजिक और नैतिक संकल्प भी - शुक्ल

Tue Mar 4 , 2025
भोपाल, 04 मार्च (वार्ता) उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज कहा कि पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) अधिनियम का महत्व केवल एक कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक और नैतिक संकल्प भी है, जो लिंगानुपात को संतुलित करने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के […]

You May Like

मनोरंजन