11.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. तुकोगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 11.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से मोबाइल सहित करीब 2 लाख रुपए का मशरुका जप्त किया गया है.

मंगलवार रात नेहरू पार्क स्थित शिव मंदिर के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा. शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से पारदर्शी पन्नी में रखी 11.60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल शब्बीर उर्फ सलमान राउफ निवासी आजाद नगर बताया.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर में नशे के आदी लोगों को यह मादक पदार्थ बेचता था. वह पहले भी अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है. फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों से हटाया गया अतिक्रमण, सामान जब्त

Wed May 6 , 2026
भोपाल। नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई यातायात में बाधित एवं मुख्य बाजार में अवैध रुप से कारोबार करने वालों पर की गई. जिसके तहत कोलार सिग्नेचर 99, भारत माता चौराहा से पीएनटी, सैर सपाटा, शाहपुरा त्रिलंगा, ओरा मॉल, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू […]

You May Like